back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को खड़गपुर में करेंगे जनसभा

कोलकाता, 19 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर बंगाल आ रहे हैं। शनिवार को हिंदी भाषी बहुल क्षेत्र खड़गपुर में उनकी जनसभा होनी है। प्रदेश भाजपा की ओर से शुक्रवार शाम को जारी बयान में बताया गया है कि शनिवार सुबह 11:00 बजे खड़गपुर के बीएनआर मैदान में पीएम की जनसभा होगी। इसमें दो लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का दावा प्रदेश भाजपा की ओर से किया गया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के जवानों ने सभास्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। स्थानीय पुलिस ने भी चाक चौबंद व्यवस्था की है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵