back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री… बंगाल रैली…खडगपुर -4 अंतिम

…पीएम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों के साथ निर्ममता भरा आचरण कर यहां के लोगों के सपनों को चूर- चूर कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट और अब ममता दीदी ने बंगाल का विकास रोक दिया। इसके चलते पिछले 50- 55 वर्षों से बंगाल का विकास डाउन हो गया है। पीएम ने कहा कि एकमात्र डबल इंजन की सरकार ही राज्य का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि दीदी हर विकास योजनाओं के सामने दीवार बनकर खड़ी हो जाती हैं। इससे राज्य के करोड़ों लोग वंचित हो जाते हैं। पीएम ने सिंडिकेट, कटमनी, रंगदारी को लेकर भी ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया। लगे हाथों उन्होंने इसे लेकर उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास के नाम पर सिंगल विंडो की प्रक्रिया चलती है तथा उसका नाम है भाईपो (भतीजा) विंडो। इससे गुजरे बगैर कोई काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि दीदी की पाठशाला में विकास नहीं सिर्फ अराजकता की पढ़ाई होती है। पीएम ने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल की जनता के साथ विश्वासघात किया है। मोदी ने कहा कि अब हम बंगाल के भविष्य के साथ दीदी को नहीं खेलने देंगे। दीदी बोल रही है खेला होबे, लेकिन पूरा बंगाल आज बोल रहा है खेला शेष होबे, विकास आरंभ होबे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ मुख्यमंत्री, मंत्री बदलने या परिवर्तन का नहीं है। यह चुनाव सोनार बांग्ला के निर्माण के संकल्प का है। डबल इंजन की सरकार में बंगाल में विकास चरम पर होगा। यहां हालात यह हैं कि गरीबों, आदिवासियों, मजदूरों को भी कट मनी देना पड़ता है। दीदी ने लूट मार करने वाली सरकार दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि दीदी निर्ममता की पाठशाला चलाती है जिसका सिलेबस तोलाबाजी, कटमनी व सिंडिकेट है। उसमें सिर्फ अराजकता की ट्रेनिंग दी जाती है। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, स्थानीय भाजपा उम्मीदवार व अभिनेता हिरणमय चटर्जी सहित प्रदेश भाजपा के कई नेता मौजूद थे। (समाप्त) हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵