-बंगाल में इस बार भाजपा सरकार : मोदी कोलकाता, 20 मार्च (हि.स.)। बंगाल में इस बार भाजपा सरकार। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत इसी नारे के साथ की। उन्होंने कहाकि बंगाल की भूमि मनीषियों की भूमि रही है जो हमेशा देश के बदलाव में सहायक रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस भूमि ने कई क्रांतिकारी दिए हैं। यहां के संथाल आंदोलन ने भारत की आजादी में बहुत अहम भूमिका निभाई। यह धरती भारत मां के महान सपूत ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की भूमि है। इस भूमि को मां शारदा देवी रानी रासमणि, देवी चौधुरानी आदि अनगिनत विभूतियों ने धन्य किया। इसी भूमि पर शहीद हुई मातंगिनी हाजरा ने नारी शक्ति का आदर्श प्रस्तुत किया था। मोदी ने कहाकि बंगाल की भूमि हमेशा बदलाव की वाहक रही है। प्रधानमंत्री ने नारा लगाया बंगाल में इस बार और भीड़ ने जवाब दिया भाजपा सरकार। (जारी…) हिन्दुस्थान समाचार/ ओमप्रकाश /मधुप/रामानुज




