back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा के मंदिर में चढ़ाए गए 1 करोड़ 9 लाख रुपये लेकर पुजारी हुआ फरार, पुलिस ने 72 लाख रुपये किए बरामद

मथुरा के प्रमुख मंदिर मुकुट मुखारविंद के एक सेवायत ने दान में चढ़ाए गए 1 करोड़ 9 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से 72 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मथुरा के गोवर्धन में स्थित एक मंदिर से दान में आए 1 करोड़ 9 लाख रुपये लेकर मंदिर का पुजारी फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक वो पैसों को बैंक में जमा कराने निकला था लेकिन ना तो वो बैंक पहुंचा और ना ही वो मंदिर में वापस लौटा। घटना के बाद से ही पुजारी का फोन बंद आ रहा है। मंदिर प्रबंधक ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस और मंदिर प्रशासन पुजारी की तलाश में जुटा था।

यूनियन बैंक में 1 करोड़ 9 लाख रुपये जमा कराने निकला था पुजारी

गौरतलब है कि गोवर्धन थाना क्षेत्र के प्रमुख मंदिर मुकुट मुखारविंद के पुजारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें उसपर आरोप लगाया गया था कि वो 1 करोड़ 9 लाख 37 हजार 200 रुपये लेकर फरार हो गया है। जिस संबंध में मंदिर प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक ने कहा था कि सोमवार को मंदिर में दान में मिले एक करोड़ 9 लाख रुपये लेकर सेवायत दिनेश चंद यूनियन बैंक में जमा कराने निकला था और वो पैसे जमा नहीं कराया। इसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था।

पुलिस ने 71 लाख 92 हजार रुपये किए बरामद

आरोपी पुजारी गोवर्धन के दसविसा का रहने वाला है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के घर से 71 लाख 92 हजार रुपये बरामद किये हैं। ये नोट बोरियों में भरकर रखे गए थे। पुलिस आरोपी और बाकी पैसों की तलाश कर रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस संबंध में एसपी देहात त्रिगुन विसेन ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी पत्नी ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ये पैसे बरामद किए। वहां से पुलिस को 72 लाख रुपये मिले हैं। आरोपी अभी फरार है। मंदिर के रिसीवर ने बताया कि जो बाकि पैसा बचा है। उसकी जांच की जा रही हैं। जल्द ही पैसों की रिकवरी के लिए जो भी उचित कदम होंगे वो उठाए जाएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में परिवार के 5 लोगों ने किया सामूहिक सुसाइड, जहर खाकर दंपत्ति ने तीन बच्चों संग दी जान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी मथुरा के महावन क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...