back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने प्रिंस फिलिप के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली, 09 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप के निधन पर दुख जताया। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि भारत के प्रशंसक और मित्र प्रिंस के निधन का समाचार पाकर गहरा दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थना महारानी और शाही परिवार के सदस्यों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। उपराष्ट्रपति वेंकैया ने ट्वीट कर कहा कि प्रिंस फिलिप- ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के निधन से दुखी हूं। उन्हें सशस्त्र बलों में उनके विशिष्ट कैरियर, अपने देश के लिए प्रेरणादायक सेवा और परोपकारी पहल पर उनके अनुकरणीय कार्य के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और शाही परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रिंस फिलिप के निधन पर मेरे विचार ब्रिटिश लोगों और शाही परिवार के साथ हैं। उनका सैन्य में विशिष्ट करियर था और कई सामुदायिक सेवा पहलों में वे सबसे आगे थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति मिले। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...