president-of-congress-mahila-morcha-in-goa-joins-aap
president-of-congress-mahila-morcha-in-goa-joins-aap

गोवा में कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष 'आप' में शामिल

नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना विस्तार करते हुए गोवा कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिमा कोटिन्हो को 'आप' में शामिल किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। आप प्रवक्ता गौरव चड्ढा ने पत्रकारवार्ता कर इसकी जानकारी दी। गौरव चड्ढा ने कहा कि ‘आने वाले समय में गोवा में पार्टी की बड़ी जिम्मेदारीयां प्रतिमा जी निभाएंगी। प्रतिमा के राजनीतिक सूझबूझ और अनुभव का हमें निश्चित ही लाभ मिलेगा। प्रतिमा जी के साथ आने से हमारी पार्टी मजबूत होगी।’ पार्टी में शामिल होने के बात आप नेता प्रतिमा ने कहा कि ‘गोवा में हम विभिन्न पार्टियों को देखा लेकिन सभी पार्टियां सिर्फ अपना भला कर रही हैं लेकिन आम आदमी पार्टी केजरीवाल के नेतृत्व में समाज का काम कर रही है। मैंने दिल्ली में एक ऑटो वाले से बात की तो वो बताते हैं कि दिल्ली में केजरीवाल के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दिल्ली में गरीबों के लिए काम हो रहा है।’ उल्लेखनीय है कि अगले साल गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बनकर उभरा था। भाजपा को 13 सीटें मिली थीं, वहीं आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। अब 'आप' उसी रिक्त स्थान को भरने में जुट गई है। पार्टी की नजर कांग्रेस के उसी वोट बैंक पर है। हिन्दुस्थान समाचार/श्वेतांक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in