back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और CM योगी ने इस अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं; कहा-गरीबों की मदद करें

PM मोदी ने आज सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आइए भारतीय उत्पाद खरीदें और आपने जो खरीदा है उसे सोशल मीडिया पर भी साझा करें।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीपावली के शुभ अवसर पर देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दीवाली के पावन अवसर पर मैं भारत और विश्वभर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार प्रकाश की अंधकार पर ज्ञान की अज्ञानता पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दीपावली केवल आनंद का पर्व नहीं बल्कि आत्मचिंतन और आत्म-सुधार का अवसर भी है। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों और वंचितों की मदद करने की अपील की। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि दीपावली को सुरक्षित जिम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं। यह दीपावली सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।

PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- हर घर में जले स्वदेशी दीया


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा,“सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है। पीएम मोदी ने लोगों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील भी दोहराई। उन्होंने कहा कि “त्योहारों पर भारतीय उत्पाद खरीदें और दूसरों को भी प्रेरित करें। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि मेक इन इंडिया अभियान को भी बल मिलेगा। मोदी सरकार शुरुआत से ही ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देती रही है। पीएम मोदी की अपील के बाद देशभर के बाजारों में स्वदेशी सामान की मांग में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

CM योगी आदित्यनाथ बोले -“दीपोत्सव समाज में समरसता और राष्ट्र में नवजागरण का प्रतीक”


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “सत्य, सनातन, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! उन्होंने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है। सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम और माता जानकी से प्रार्थना की कि घर के साथ-साथ हर हृदय भी आलोकित हो सभी के जीवन में विश्वास उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो।

दुनिया भर से आईं दिवाली की शुभकामनाएं


भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में दीपावली का उल्लास देखने को मिला। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज, और यूएई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी भारतीयों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...