back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मतगणना के शुरुआती रुझान दर्शाते हैं कि वर्षों से चली आ रही राजनीति का पुराना तरीका अब खत्म हो चुका है: जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि मतगणना के शुरुआती रुझान दर्शाते हैं कि वर्षों से चली आ रही राजनीति का पुराना तरीका (ओल्ड पैटर्न) अब खत्म हो गया है। सिंह का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब गुरुवार को देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन पांच में से चार राज्यों – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाती नजर आ रही है। पांचवें राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) पूर्ण बहुमत प्राप्त करती दिखाई दे रही है। सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई तरह की राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत की है जो विकास और दलित वर्ग को सुरक्षा प्रदान करने पर आधारित है। उन्होंने कहा कि मतगणना के रुझान बताते हैं कि भारत विकास पर आधारित राजनीति का स्वागत कर रहा है, जो जातिवाद और वोटबैंक की राजनीति से परे है। विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बारे में आईएएनएस को जवाब देते हुए सिंह ने कहा, अगर वे राजनीति में प्रासंगिक बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति को अलविदा कहना होगा। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵