back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Prayagraj में बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए की बमबाजी, दुकान पर फेंके तीन बम! CCTV में कैद हुई वारदात

संगम नगरी प्रयागराज में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार देर रात बदमाशों ने कर्नलगंज थाना क्षेत्र के पुराना कटरा कचहरी रोड पर एक जनरल स्टोर की बंद दुकान पर बमबाजी की।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संगम नगरी प्रयागराज में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार देर रात बदमाशों ने कर्नलगंज थाना क्षेत्र के पुराना कटरा कचहरी रोड पर एक जनरल स्टोर की बंद दुकान पर बमबाजी कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है।

तीन बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश

रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अराजकतत्वों ने एक के बाद एक तीन बम फेंके, बम फेंकने के बाद लगातार तीन धमाके होते हैं और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। अब इस घटना के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और कई जगहों पर जांच के साथ छापेमारी चल रही है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना के बाद प्रयागराज पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों में डर का माहौल

इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। उनका कहना है कि अपराधी लगातार इस तरह की वारदात को अंजाम देकर शहर में खौफ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...