back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में बिजली संकट, सरकार झूठे आंकड़ों के सहारे : कमल नाथ

भोपाल, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में गहराते बिजली संकट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में अघोषित कटौती जारी है और सरकार झूठे आंकड़े परोसने में लगी है। कमल नाथ ने कहा, मध्यप्रदेश में दिन-प्रतिदिन बिजली का संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति भयावह होती जा रही है, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती जारी है। उन्होंने आगे कहा, कई-कई घंटे बिजली गायब है, जिससे भीषण गर्मी के इस दौर में जनता परेशान हो रही है, पानी का भी संकट गहराता जा रहा है। बिजली संयंत्रों के सामने आ रहे कोयला संकट का जिक्र करते हुए कमल नाथ ने कहा, प्रदेश में कोयले की कमी के कारण बिजली उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है लेकिन सरकार सच्चाई स्वीकारने को तैयार नहीं है। अभी भी झूठे आंकड़े पेश कर बिजली संकट, जल संकट और कोयले के संकट को नकारा जा रहा है। कमल नाथ ने सरकार से राहत देने वाले कदम उठाने का जिक्र करते हुए कहा, सरकार इस दिशा में तत्काल आवश्यक सभी कदम उठाकर जनता को राहत प्रदान करे और प्रदेश की जनता को कोयला संकट, बिजली की मांग व आपूर्ति एवं जलसंकट पर वास्तविकता व सच्चाई बताये। –आईएएनएस एसएनपी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...