back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु में 2.15 करोड़ परिवारों को मिलेगा पोंगल गिफ्ट हैम्पर्स

चेन्नई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राशन कार्ड वाले परिवारों और राज्य में शरणार्थी शिविरों में रहने वाले श्रीलंकाई लोगों के लिए पोंगल गिफ्ट हैम्पर्स देने का आदेश दिया है। बुधवार को यहां जारी एक बयान में, सरकार ने कहा कि राज्य में लगभग 2.15 करोड़ परिवारों को त्यौहार मनाने के लिए चावल, गुड़, काजू, घी और 16 वस्तुओं से युक्त उपहार हैम्पर प्रदान किए जाएंगे। सरकार ने कहा कि इसके लिए कुल खर्च लगभग 1,088 करोड़ रुपये होगा। पोंगल एक हिंदू फसल त्यौहार है, जो तमिल महीने थाई के पहले दिन मनाया जाता है । आम तौर पर हर साल 14 जनवरी को पड़ता है। पोंगल उत्सव चार दिनों का होता है, पहला दिन भोगी का होता है, जब लोग अपने पुराने कपड़े, चटाई और अन्य सामान जलाते हैं। घरों को नए सिरे से रंगा जाता है। दूसरे दिन तमिल महीने थाई के पहले दिन मनाया जाने वाला मुख्य पोंगल त्यौहार है। तीसरा दिन- मट्टू पोंगल होता है, जब बैल और गायों को नहलाया जाता है और उनके सींगों को रंगा जाता है और पूजा की जाती है, क्योंकि वे खेतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिलाएं पक्षियों को रंगीन चावल खिलाती हैं और अपने भाइयों के कल्याण के लिए प्रार्थना करती हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में, जल्लीकट्टू खेल आयोजित किया जाता है। चौथा दिन- कन्नुम पोंगल होता है। बाहर जाने और रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का दिन होता है। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...