औरंगजेब पर सियासत जारी! कब्र वाले खुल्दाबाद शहर का बदला जाएगा नाम, फडणवीस के मंत्री का ऐलान

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि खुल्दाबाद टाउन जहां औरंगजेब की कब्र है, उसका नाम बदलकर रत्नापुर किया जाएगा।

1
The name of the city of Khultabad which has a grave will be changed
The name of the city of Khultabad which has a grave will be changed

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । औरंगजेब की कब्र का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। इस विवादों के बीच एक और महाराष्‍ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट का बयान सामने आया है। शिरसाट ने खुल्दाबाद टाउन जहां औरंगजेब की कब्र है, उसका नाम बदलकर का ऐलान किया है। फडणवीस की सरकार के एक मंत्री ने खुल्दाबाद शहर का नाम बदलने की घोषणा की है। मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र वाले खुल्दाबाद शहर का नाम बदलकर अब रत्नापुर किया जाएगा।

खुल्दाबाद का नाम बदल कर अब रत्नापुर होगा

देवेंद्र फडणवीस सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने औरंगजेब की कब्र को लेकर एक और बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि खुल्दाबाद टाउन जहां औरंगजेब की कब्र है, उसका नाम बदलकर रत्नापुर रखा जाएगा। दरअसल, महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री, राज्य के कुछ नेता और दक्षिणपंथी संगठनों की मांग है कि, छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 25 किलोमीटर दूर खुल्दाबाद से औरंगजेब की कब्र हटाई जाएं। 

इस तरह के नाम सभी जगहों के बदले जाएगे

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि पहले संभाजीनगर को खडकी कहा जाता था। बाद में इसका नाम औरंगाबाद हो गया। उसी तरह खुल्दाबाद का पुराना नाम रत्नापुर था। लेकिन औरंगजेब ने इसे बदलकर खुल्दाबाद कर दिया। शिरसाट ने आगे कहा कि हम मुगल सम्राट के नामों पर रखें गए गांव ओर शहरों के सभी जगहों के नाम बदलने की प्रक्रिया में हैं। 

औरंगजेब की कब्र महाराष्‍ट्र में नही चाहिए- मंत्री 

बता दें कि, महाराष्‍ट्र के इस इलाके में मुगल सम्राट औरंगजेब, उनके बेटे आजम शाह, निजाम आसफ जाह और कई अन्य की कब्रें मौजूद हैं। हाल ही में मंत्री शिरसाट ने कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित करने और उन्हें मौत के घाट उतारने वाले क्रूर सम्राट औरंगजेब की कब्र के लिए महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है।