back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टोपी वालों को टारगेट बनाते CM हिमंता के AI वीडियो से मचा सियासी बवाल, BJP ने पोस्ट हटाया, कांग्रेस का हमला

असम बीजेपी के सोशल मीडिया पर शेयर किए विवादित वीडियो ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। वीडियो को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । असम बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। विवाद गहराने के बाद पार्टी ने यह वीडियो हटा लिया, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था। वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को टोपी पहने दो व्यक्तियों पर टिप्पणी करते हुए दिखाया गया था, जिसे लेकर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। गौरतलब है कि असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे समय में सामने आए इस वीडियो ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

असम BJP का विवादित वीडियो 

बीजेपी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो अपलोड किया, जिसे ‘पाइंट ब्लैंक शॉट’ कैप्शन के साथ साझा किया गया। वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दो लोगों की तस्वीर पर गोली चलाते दिखाया गया। वीडियो में हिमंत को काउबॉय जैसे कपड़े पहने और बंदूक चलाते हुए दर्शाया गया, साथ ही स्क्रीन पर “बांग्लादेशियों पर कोई दया नहीं”, “तुम पाकिस्तान क्यों गए?” और “विदेशी मुक्त असम” जैसी लाइनें भी लिखी दिखाई गईं। जिसके बाद इस वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी और विपक्षी दलों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। 

वीडियो पर कांग्रेस का तीखा हमला

विवादित वीडियो पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा कि यह वीडियो न केवल आपत्तिजनक है बल्कि इसे सामान्य ट्रोल या मनोरंजन सामग्री के रूप में मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने इसे फासीवादी मानसिकता का असली प्रतिबिंब करार दिया और कहा कि पिछले कई दशकों में नफरत फैलाने की यह प्रवृत्ति लगातार पोषित होती रही है। पार्टी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और न्यायपालिका से हस्तक्षेप करने की भी अपील की है।

सुप्रिया श्रीनेत का तीखा हमला

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने X पर असम बीजेपी का विवादित वीडियो साझा करते हुए पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा “यही है असली बीजेपी: सामूहिक हत्यारे। यह जहर, नफरत और हिंसा आप पर है, मिस्टर मोदी।” सुप्रिया श्रीनेत ने इस दौरान न्यायपालिका पर भी सवाल उठाया और पूछा कि क्‍यों अदालतें और अन्य संस्थाएं इस मामले में चुप बैठी हैं। 

TMC और CPI(M) ने भी जताई कड़ी आपत्ति

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने असम BJP द्वारा साझा किए गए विवादित वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह वीडियो नरसंहार और सामूहिक हिंसा को बढ़ावा देने वाला संदेश है। TMC ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अकेले ही भारत की राजनीतिक बहस को गटर में खींचा है और हमारे संविधान की धर्मनिरपेक्ष और बहुलवादी भावना को ठेस पहुँचाई है। इसके साथ ही सीपीआईएम ने भी इस वीडियो को जातीय सफाई और सामूहिक हत्या के लिए खुला आह्वान करार दिया। विपक्षी दलों ने न्यायपालिका और चुनावी संस्थाओं से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...