back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद में आज सियासी संग्राम के आसार, लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी, 4 फरवरी को PM मोदी का संबोधन

संसद के बजट सत्र में आज का दिन राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। सोमवार को लोकसभा में दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्कसंसद के बजट सत्र में आज का दिन राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। सोमवार को लोकसभा में दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो रही है, जो लगातार तीन दिन तक चलेगी। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस और हंगामे के पूरे आसार हैं। इस चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बोलने की पूरी संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी आज दोपहर करीब 2 बजे लोकसभा में अपना संबोधन दे सकते हैं। माना जा रहा है कि उनका भाषण बजट के बाद विपक्ष की रणनीति को साफ तौर पर सामने रखेगा।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा

लोकसभा में इस बहस के लिए कुल 18 घंटे का समय तय किया गया है। बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल चर्चा की शुरुआत करेंगे, जबकि तेजस्वी सूर्या भी पार्टी का पक्ष रखेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब देंगे। उधर, राज्यसभा में भी आज दोपहर 2 बजे से चर्चा शुरू होगी। बीजेपी की तरफ से सदानंद मास्टर बहस की शुरुआत करेंगे, जबकि मेघा विश्राम कुलकर्णी भी अपनी बात रखेंगी। इसके अलावा जेपी नड्डा और सुधांशु त्रिवेदी जैसे वरिष्ठ नेता भी सरकार का पक्ष रखेंगे। राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी 5 फरवरी को जवाब देंगे।

विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस बहस के दौरान सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में हैं। कांग्रेस व्हिप मोहम्मद जावेद ने कहा है कि पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी इस अहम चर्चा में जरूर बोलें। हालांकि सीमित समय के चलते किन नेताओं को मौका मिलेगा, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय बजट 2026-27 पर आम चर्चा 5, 9, 10 और 11 फरवरी को होगी। बजट पर भी कुल 18 घंटे की बहस तय की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 11 फरवरी को बजट पर जवाब देने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...