back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हत्यारोपित सुशील के साथ सेल्फी लेकर फंस गये पुलिसकर्मी, जांच का आदेश

नई दिल्ली, 26 जून (हि.स.)। मंडोली जेल से तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह शिफ्ट किये जाने के दौरान सुशील पहलवान के साथ सेल्फी लेने वाले पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी फोटो वायरल होने के बाद इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया जायेगा। सूत्रों की माने तो इसके लिए उन्हें निलंबित तक किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, सुशील को पुलिस ने बीते 23 मई को सागर पहलवान हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। दो जून से वह मंडोली जेल में बंद था। शुक्रवार को सुशील को मंडोली जेल से तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया। उसे शिफ्ट करने के लिए जहां एक तरफ थर्ड बटालियन के पुलिसकर्मी गए थे, तो वहीं दूसरी तरफ स्पेशल सेल के जवानों को भी सुरक्षा के लिए भेजा गया था। स्पेशल सेल से जो टीम सुरक्षा के लिए भेजी गई थी, उसी टीम ने सुशील को गिरफ्तार भी किया था। टीम ने पहलवान को तिहाड़ ले जाने के दौरान कोरोना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए सेल्फी ली। सेल्फी के दौरान आरोपित व पुलिसकर्मियों ने न तो मास्क पहना और न ही दो गज दूरी के नियम का पालन किया। सूत्रों के अनुसार मंडोली जेल पहुंचने पर जेल प्रशासन द्वारा सुशील को इन पुलिस कर्मियों के हवाले किया गया, जिन्हें उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद न केवल तीसरी बटालियन, बल्कि स्पेशल सेल के जवान भी सुशील के साथ फोटो सेशन कराने लगे। उन्होंने सुशील के साथ कई फोटो और सेल्फी ली। तस्वीरों में सुशील पहलवान भी काफी खुश नजर आ रहा है, वहीं यह तस्वीरें पुलिसकर्मियों ने अपने परिचितों को भेजीं जो कुछ ही समय में वायरल हो गईं। दिल्ली पुलिस ने दिए जांच के आदेश इस मामले में फोटो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी मिली। हत्या के आरोपित सुशील पहलवान के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा ली जा रही सेल्फी को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे। इसे ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने फिलहाल पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इन लोगों ने आखिर क्यों यह फोटो खींची। इनके खिलाफ अगर पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...