back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे ने केंद्रीय बलों की गोलीबारी पर दी सफाई, कहा आत्मरक्षा में करनी पडी फायरिंग

कोलकाता, 10 अप्रैल (हि.स.)। बंगाल विधानसभा चुनाव के चौंथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार जिले के शीतलकुची में केंद्रीय बल के जवानों द्वारा की गई फायरिंग में चार लोगों की मौत पर मचे बवाल के बीच चुनाव आयोग के पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे ने केंद्रीय बलों की फायरिंग की घटना का खुलकर समर्थन किया है। उनके अनुसार, केंद्रीय बलों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है। विवेक दुबे ने एक बयान में कहा है कि कूचबिहार के शीतलकुची में राजनीतिक संघर्ष को रोकने की कोशिश के दौरान केंद्रीय बल के जवानों पर हमले की कोशिश की गई। जवानों को मजबूर होकर आत्मरक्षा में गोलियां चलनी पडी। विशेष पुलिस पर्यवेक्षक ने कहा है कि, "शीतलकुची में एक बूथ को करीब तीन चार सौ लोगों ने घेर लिया था। केंद्रीय बलों को वहां आत्मरक्षा के लिए गोली चलानी पड़ी है।" उधर तृणमूल कांग्रेस ने कूचबिहार जिला पुलिस से फायरिंग करने वले जवानों और राज्य में केंद्रीय बल के नोडल अधिकारी बीएसएफ के आईजी (दक्षिण बंगाल) अश्विनी कुमार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है । हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: एक दूसरे को नहीं जानते थे शूटर्स, अलग-अलग समूहों ने बनाई थी हमले की योजना

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है।...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵