नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या हुई थी जिसमें उसकी कार से बॉयफ्रेंड को घायल पाया गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हरियाणा पुलिस के एक बड़ा अहम सुराग हाथ लगा है जिसमें पुलिस ने इस हत्या मामले में बड़ा खुलासा करते हुए हरियाणवी मॉडल के शादीशुदा प्रेमी सुनील को गिरफ्तार किया है। जहां फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का कातिल उसका शादीशुदा प्रेमी ही निकला, जिसमें हरियाणा पुलिस ने सिम्मी चौधरी मर्डर केस का खुलासा करते हुए उसके शादीशुदा प्रेमी सुनील को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी।
मरने से पहले सुनील के साथ थी शीतल
बता दें, पानीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आखिरी समय में शीतल अपने बॉयफ्रेंड सुनील के साथ थी। जिसके बाद पानीपत की एक नहर में सुनील की गाड़ी बरामद हुई थी। जिसमें पुलिस को प्राथमिक जांच में अंदेशा है कि सुनील ने शीतल की हत्या की है।चूंकि, इससे पहले शीतल की बहन नेहा ने पानीपत में मतलौडा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि, 23 वर्षीय शीतल 14 जून को एक म्यूजिक वीडियो शूट के लिए अहर गांव गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था वही अब डीएसपी राजबीर सिंह ने पुष्टि करते हुए शीतल की हत्या की गई है।
नहर में मिला था सिम्मी का शव
सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में नहर से शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का शव बरामद हुआ था। जिसमें पुलिस के बतांए अनुसार, मॉडल के शव पर चोट के निशान थे, पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान शीतल उर्फ सिम्मी के रूप में हुई जो गानों के वीडियो में काम करती थी और पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती थी। वह 14 जून को एक ‘शूटिंग’ के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद उसकी बहन ने पानीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि, पानीपत के इसराना निवासी एक व्यक्ति की कार भी बरामद हुई है। उसी दिन शीतल के परिवार ने एक कॉल कर यह आरोप लगाया था कि, उसके बॉयफ्रेंड ने शीतल के साथ मारपीट की है।





