नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उस समय सनसनी फैल गई। जिस समय देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित एक VIP सोसायटी के फ्लैट से रोडियो एक्टिव उपकरण और कैमिकल बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। अब तक पूछताछ में पता चला की आरोपी तबरेज आलम इस डिवाइस को 11 महीने पहले सहारनपुर के राशिद से खरीदा था। इस डिवाइस को खरीदने के लिए आगरा निवासी सुमित पाठक दून पहुंचा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने यह डिवाइस विदेश से लाने की बात कही है, लेकिन पुलिस कह रही है कि विदेश से रेडियो एक्टिव डिवाइस ला पाना संभव नहीं है। पुलिस अभी ये जांच कर रही है कि आरोपी किस मकसद से यहां लाए थे और कहां से लाए थे।
इन राज्यों के रहने वाले हैं आरोपी
आरोपियों में आगरा विजयनगर के बी-8 निवासी सुमित पाठक, सहारनपुर के ताजपुर बेहट निवासी तबरेज आलम, दिल्ली मोहन गार्डन उत्तमनगर निवासी सरवर हुसैन, भोपाल के जहांगीराबाद निवासी जैद अली, और मध्य प्रदेश भोपाल के करोल टॉप रेजिडेंसी निवासी अभिषेक जैन हैं।
मुंबई स्थित भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में बनती हैं ऐसी डिवाइसें
मौके पर रेडियो एक्टिव डिवाइस मिलने पर पुलिस ने SDRF की टीम को बुलाया। जहां SDRF ने जांच करके रेडियो एक्टिव पदार्थ होने की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर और नरौरा एटॉमिक स्टेशन को दिया। जांच में पता चला कि ऐसी डिवाइस मुंबई स्थित सेंटर में बनती है।
मेडिकल फील्ड में काम आती हैं ऐसी डिवाइसें
जानकारी के अनुसार ये डिवाइस मेडिकल फील्ड या बड़ी-बड़ी पाइप लाइनों में लीकेज जांचने के काम आती है। ईमेल भेजकर पुलिस ने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर को सूचित किया। वहीं नरौरा एटॉमिक पावर स्टेशन बुलंदशहर से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम भी देहरादून पहुंची। टीम ने 4 घंटे डिवाइस का परीक्षण कर बताया कि डिवाइस में रेडियो एक्टिव पदार्थ नहीं है, लेकिन कैमिकल जरूर है। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों पर BNS की धारा 270, 271 और 272 में केस दर्ज कर लिया है।
दिल्ली और फरीदाबाद से जुड़े हैं लोगों के तार
SSP अजय सिंह ने बताया कि इस डिवाइस के लेन-देन में दिल्ली और फरीदाबाद के कुछ लोगों के जुड़े होने की आशंका है। जल्द ही जांच के लिए वहां पर भी टीम भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसकी जांच चल रही है कि डिवाइस में मौजूद कैमिकल कितना खतरनाक है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





