back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में अब नहीं चलेगी पुलिस की मनमानी, डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पुलिस मुख्यालय में ‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक पुलिस सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ले सकेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। गृह मंत्री का जिम्मा संभाल रहे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार (6 दिसंबर) को पुलिस मुख्यालय में सिटीजन सर्विस पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को पुलिस से जुड़ी आवश्यक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराकर थानों में होने वाली मनमानी और अनावश्यक चक्करों को खत्म करना है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्चिंग के मौके पर स्पष्ट कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को पुलिस से जुड़ी हर जरूरी सेवा उनके घर बैठे मिले। उन्होंने कहा कि अब नागरिकों को मामूली काम के लिए थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और हर प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी होगी।

सिटीजन सर्विस पोर्टल की मुख्य सेवाएँ

यह नया पोर्टल नागरिकों को कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाएँ प्रदान करेगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। पुलिस सत्यापन-विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक पुलिस वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन। ई-शिकायत-घर बैठे किसी भी मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना। खोया-पाया रिपोर्ट-दस्तावेज या सामान खो जाने की रिपोर्ट दर्ज करना।

FIR की ऑनलाइन प्रक्रिया-दर्ज शिकायत संबंधित थाना को भेजी जाएगी, जहाँ प्रारंभिक जाँच के बाद मामला सही पाए जाने पर FIR भी ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी।

पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत

इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि शिकायतकर्ता अपने आवेदन का स्टेटस वास्तविक समय (Real-Time) में ट्रैक कर पाएगा।यह सुविधा लोगों के समय, ऊर्जा और पैसे तीनों की बचत करेगी। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

गृह मंत्री सम्राट चौधरी लगातार बिहार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं। पोर्टल लॉन्च के दौरान डीजीपी विनय कुमार और एडीजी कुंदन कृष्णन समेत पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस पहल को डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।सरकार का कहना है कि आने वाले समय में इस पोर्टल पर और भी नई सुविधाओं को जोड़ा जाएगा, ताकि आम लोगों की परेशानियां कम हों और बिहार में पुलिस व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत और आधुनिक बन सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵