back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PMO New Name: PMO का बदल गया नाम: अब सेवा तीर्थ कहलाएगा प्रधानमंत्री कार्यालय

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल दिया है। दशकों से साउथ ब्लॉक में संचालित हो रहा पीएमओ अब नए परिसर “सेवा तीर्थ” से काम करेगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदल दिया है। दशकों से साउथ ब्लॉक में संचालित हो रहा पीएमओ अब नए परिसर “सेवा तीर्थ” से काम करेगा। यह बदलाव सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे प्रशासनिक पुनर्गठन का हिस्सा है।

तीन हाई-टेक इमारतों का बड़ा सरकारी परिसर

सेवा तीर्थ परिसर में कुल तीन आधुनिक और सुरक्षित इमारतें बनाई गई हैं सेवा तीर्थ-1 प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) सेवा तीर्थ-2: कैबिनेट सचिवालय सेवा तीर्थ-3 राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) कार्यालय यह परिसर वायु भवन के पास बनाया गया है और इसमें इंटेलिजेंस-प्रूफ टेक्नोलॉजी, सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम जैसी हाई-टेक सुविधाएं शामिल हैं।

स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू

14 अक्टूबर को कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने सेवा तीर्थ-2 में CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की। इसे नए परिसर के औपचारिक उपयोग की शुरुआत माना जा रहा है। आने वाले समय में पूरा PMO यहां शिफ्ट हो जाएगा।

नाम बदलने के पीछे सरकार की सोच

सरकार प्रशासनिक ढांचे को नई पहचान देना चाहती है जिसमें सत्ता से ज्यादा सेवा और अधिकार से ज्यादा जिम्मेदारी का संदेश हो। इसी दिशा में हाल के वर्षों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं प्रधानमंत्री आवास का नाम लोक कल्याण मार्ग राजपथ का नाम कर्तव्य पथ राजभवनों को नाम दिया जा रहा लोक भवन केंद्रीय सचिवालय अब कर्तव्य भवन सरकार का कहना है कि ये बदलाव सिर्फ नाम के नहीं हैं, बल्कि प्रशासन की सोच में पड़ रहे बड़े बदलाव के प्रतीक हैं। केन्द्रीय सचिवालय का नाम कर्तव्य भवन है, जो एक विशाल प्रशासनिक केंद्र है, जिसका निर्माण इस विचार के इर्द-गिर्द किया गया है कि सार्वजनिक सेवा एक प्रतिबद्धता है। अधिकारियों ने कहा, ‘ये बदलाव एक गहरे वैचारिक परिवर्तन का प्रतीक हैं. भारतीय लोकतंत्र सत्ता की बजाय जिम्मेदारी और पद की बजाय सेवा को चुन रहा है.’उन्होंने कहा, ‘नामों में बदलाव मानसिकता में भी बदलाव है। आज, वे सेवा, कर्तव्य और नागरिक-प्रथम शासन की भाषा बोलते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...