back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री ने मन की बात में भिवानी के बाक्सर को सराहा

खेती करते हुए बाक्सर बना मनीष अब टोकियो ओलंपिक में भारत का करेगा प्रतिनिधत्व इंद्रवेशभिवानी, 27 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में मिनी क्यूबा कहे जाने वाले भिवानी का जिक़्र करते हुए ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके बॉक्सर मनीष की सराहना की। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर मनीष के परिजन व गांव वासी बेहद उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को मनीष के परिजनों व साथियों ने मिलकर सुना और पीएम द्वारा मनीष का जिक्र करने पर खुशी व गर्व जताया। भिवानी के बेटे-बेटियों में अपने मुक्कों की धमक दुनिया को सुनाकर व दिखाकर भिवानी को मिनी क्यूबा का नाम दिलाया। यहां के लालों व लाड़िलयों के मुक्कों में अलग ही दम है, जिसकी बदौलत इस बार टोकियो ओलंपिक में भी चार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें दो बेटी व दो बेटे शामिल हैं। इन चार खिलाडिय़ों में तीन बॉक्सर हैं, जिनमें एक मनीष कौशिक है। जिसका आज पीएम मोदी ने मन की बात में जिक़्र किया। प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम जैसे ही शुरू हुआ तो उसे देखने व सुनने के लिए मनीष के परिजन जुट गए। सभी ने उस समय बहुत गर्व महसूस किया, जब पीएम ने मनीष का जिक़्र किया। मोदी ने कहा कि मनीष साधारण परिवार में पैदा होकर खेतीबाड़ी करते हुए बॉक्सर बना और अब टोकियो ओलंपिक में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेगा। इसके बाद सभी ने बहुत खुशी जताई। मनीष के बडे भाई विपिन, पिता सोमदत्त व छोटी बहन प्रीति ने बताया कि आज मन की बात में जब पीएम मोदी ने मनीष का जिक्र किया और हौंसला बढ़ाया तो बहुत खुशी हुई और गर्व महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि मनीष टोकियो ओलंपिक की तैयारी के लिए इटली गया हुआ है। सभी ने उम्मीद जताई की मनीष पहली बार में ही ओलंपिक में गोल्ड लेकर आएगा। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵