नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब NDA एक बार फिर देश में सरकार बनाने जा रहा है। देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहें है। नरेंद्र मोदी का तीसरी बार पीएम पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह 9 जून होने जा रहा है। पीएम मोदी इस शपथ समारोह में आम से लेकर खास लोगों और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी दिल्ली में आमंत्रित किया गया है। अब पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के आमंत्रण की तस्वीर सामने आई है।
NDA डेलीगेशन ने किया था राष्ट्रपति से मिल कर सरकार बनाने का दावा
इससे पहले कल NDA डेलीगेशन ने राष्ट्रपति से मिल कर सरकार बनाने का दावा किया था। इसके बाद यह तय हो गया कि 9 जून को एक बार फिर देश में मोदी की सरकार बनने जा रही है। इसके बाद भाजपा की तरफ से नरेंद्र मोदी के तीसरे बार पीएम पद को लिए शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम को ग्रैंड बनाने की कोशिश की जाने लगी है। नरेंद्र मोदी के इस शपथ समारोह में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करने वाली है।
समारोह के लिए 7000 लोगों को भेजा गया न्योता
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 7000 लोगों को न्योता भेजा गया है। इसमें नेपाल के PM प्रचंड, बंग्लादेश की PM शेख हसीना और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामखेलावन के अलावा कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रांसजेंडर समुदाय, सफाई कर्मी और मजदूरों को किया गया आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरे दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रखा गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





