back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi Visit Manipur: दो साल बाद पहली बार कल मणिपुर जाएंगे PM मोदी, कुकी-मैतेई समुदाय के बीच भड़की थी हिंसा

पीएम नरेंद्र मोदी मणिपुर और मिजोरम में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उधर विपक्ष ने दौरे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 13 सितंबर को मणिपुर का दौरा करेंगे। उनके साथ मिजोरम का भी दौरा तय है। इस दौरान पीएम मोदी कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और राज्य को शांति व विकास की राह पर ले जाने का संदेश देंगे।

मणिपुर और मिजोरम में बड़े प्रोजेक्ट का शुभारंभ

मिजोरम में पीएम मोदी बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। वहीं, मणिपुर के चुराचंदपुर पीस ग्राउंड (कुकी बहुल क्षेत्र) से वह 7,300 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की नींव रखेंगे। इसके अलावा, इम्फाल (मैतेई बहुल क्षेत्र) में वे 1,200 करोड़ रुपये की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दो साल पहले कुकी और मैतेई समुदायों के बीच भड़की हिंसा में 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग बेघर हुए थे। लंबे समय से पीएम मोदी पर मणिपुर न जाने को लेकर विपक्ष सवाल उठाता रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दौरे को देखते हुए इम्फाल और चुराचंदपुर में सुरक्षा पूरी तरह सख्त कर दी गई है। जनता को बैग, बोतल, चाबी, पेन, छाता, माचिस और लाइटर जैसी चीजें लाने से मना किया गया है। 12 साल से कम उम्र के बच्चों और बीमार व्यक्तियों को कार्यक्रम स्थल पर न लाने की अपील की गई है, चुराचंदपुर जिले में एयर गन पर पहले से ही रोक है।

विपक्ष की प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे का स्वागत किया और कहा कि अच्छा हुआ कि वे अब जा रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस पर आपत्ति जताई, उन्होंने कहा कि यह दौरा सिर्फ तीन घंटे का होगा, जो मणिपुर के लोगों का अपमान है और यह प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता की कमी दिखाता है। अब सबकी नज़र इस पर होगी कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा मणिपुर में शांति और विश्वास बहाली की दिशा में कितना असर डाल पाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...