back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ समारोह को ग्रैंड बनाने का बना प्लान, यहां देखें गेस्ट लिस्ट

Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी का तीसरी बार पीएम पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह 9 जून हो सकता है। केंद्र सरकार मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह को ग्रैंड बनाने की कोशिश कर रहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने के बाद देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहें है। नरेंद्र मोदी का तीसरी बार पीएम पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह 9 जून होने जा रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से नरेंद्र मोदी का तीसरी बार पीएम पद को लिए शपथ ग्रहण समारोह को ग्रैंड बनाने की कोशिश की जा रहीं है। इसके लिए सरकार ने राष्ट्रपति सचिवालय से 7000 से 8000 लोगों के लिए जगह कि मांग की है।

देश के प्रमुख व्यक्तियों को भेजा गया बुलावा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नरेंद्र मोदी के इस शपथ समारोह में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। पीएम मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का कर्यक्रम रविवार (9 जून) को राष्ट्रपति भवन में किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इसका कोई थी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से वकील, डॉक्टर, कलाकार, सांस्कृतिक कलाकार, प्रभावशाली व्यक्ति और अन्य पेशे से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों को बुलाया जा सकता है।

RSS नेता भी हो सकते है शामिल

इसके साथ इस कर्यक्रम में सभी धर्मों के करीब 50 प्रमुख धार्मिक गुरुओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा सेंट्रल विस्टा परियोजना के मजदूर, ट्रांसजेंडर, विकसित भारत के राजदूत, सफाई कर्मचारी और लाभार्थी भी आमंत्रित किए जाएंगे। साथ में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, एनईसी के सदस्य और निवर्तमान सभी सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला अध्यक्ष, क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। इनके साथ में प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित मन की बात के प्रतिभागी, आदिवासी महिलाएं, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्म श्री विजेता भी शपथ ग्रहण में आने वाले हैं। इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व दिखने वाला है। साथ में RSS नेताओं को भी शपथ समारोह में आने का न्यौता भेजा जा रहा है।

पड़ोसी देशों को मिला शपथ समारोह का निमंत्रण

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम पद की शपथ समारोह कार्यक्रम देश के साथ विदेश के भी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इसमें मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पहले ही आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वो पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल हो रहें है। इसके अलावा बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगी। रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल के साथ भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहें है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...