back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ किया छल…, जम्मू में बोले पीएम मोदी

जम्मू में आयोजित एक जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कान्फ्रेंस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पर उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने का आरोप लगाया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपना भाषण शुरू करने से पहले पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह को नमन किया और इस सभा को जम्मू-कश्मीर चुनाव में अपना अंतिम जनसभा बताया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर जमकर निशाना साधा। 

3 परिवारों की राजनीति से त्रस्त है जनता

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग तीन परिवारों की राजनीति से त्रस्त हो गए हैं। यहां के लोग अब खूनखराबा, आतंकवाद नहीं चाहते। वो अपने बच्चों के बेहतर भविष्य देखना चाहते हैं। इसलिए जम्मू-कश्मीर की जनता भाजपा का समर्थन कर रही है।

हिंदू सेंटिमेंट को टच करने की कोशिश

अपने भाषण में पीएम मोदी ने हिंदू सेंटिमेंट को भी टच करने की कोशिश की। पीएम ने कहा कि इतिहास में पहली बार इस चुनाव में ऐसा मौका आया है जब जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मंदिरों की नगरी के लिए महत्वपूर्ण मौका है। इसे गंवाना नहीं।

कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक का मांगा सबूत

इस दौरान पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज ही की रात 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इस सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने दुनिया को बताया था कि यह नया भारत है जो घर में घुसकर मारता है। इस दौरान पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस की नीति की भी आलोचना की और उसपर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया।

वन रैंक वन पेंशन का उठाया मुद्दा

वहीं सैनिकों को साधने के लिए पीएम मोदी ने अपनी जनसभा में वन रैंक वन पेंशन का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कांग्रेस पर फौजियों और उनके परिवारों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद वन रैंक वन पेंशन लागू किया और फौजी हितों को हमेशा आगे रखा।

कश्मीर के साथ किया है छल

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस, NC और PDP पर हमला करते हुए कहा कि इन दलों ने कश्मीर की जनता के साथ ना सिर्फ छल किया है। बल्कि संविधान के दुश्मन के रूप में काम किया है। यहां कई पीढ़ियों से रह रहे कई परिवारों को वोट देने का अधिकार नहीं था। इसके लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी जिम्मेदार हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP के नेता CM योगी आदित्यनाथ के बयान से हुए आग बबूला, कहा- और कोई विकल्प नहीं- देंगे इस्तीफा, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर विवाद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त टिप्पणियों से खफा बीजेपी नेता जहांजैब सिरवाल...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...