back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूटान से लौटते ही घायलों से मिलने LNJP हॉस्पिटल पहुंचे PM मोदी, बोले- साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित एलएनजेपी हॉस्पिटल पहुंचे हैं। वे दिल्ली ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर रहें है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में हुए भयानक ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों का इलाज दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल (LNJP Hospital) में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की स्थिति पर नजर रखे हुए है।

भूटान से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे अस्पताल


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा से बुधवार को दिल्ली लौटे। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही वे सीधे एलएनजेपी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल लोगों से मुलाकात की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। पीएम ने डॉक्टरों से भी बातचीत की और कहा कि घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मिले।

बख्शा नहीं जाएगा कोई भी षड्यंत्रकारी


भूटान में अपने संबोधन के दौरान ही प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, “दिल्ली ब्लास्ट के पीछे जो भी षड्यंत्रकारी हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। पीएम मोदी ने इस घटना को ‘भयावह’ बताया और कहा कि वह पीड़ित परिवारों के दुख को समझते हैं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। हमारी एजेंसियां साजिश की हर परत तक पहुंचेंगी।

भूटान यात्रा में भी जताई चिंता


प्रधानमंत्री मोदी भूटान के राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए थिम्पू गए थे। वहां उन्होंने अपने भाषण में भी कहा कि भारत में हुई इस घटना ने पूरे देश को दर्द दिया है, और सरकार पूरी सख्ती से जांच करा रही है। एलएनजेपी हॉस्पिटल प्रशासन के अनुसार, कई मरीजों की स्थिति अभी भी गंभीर है। दिल्ली पुलिस, एनआईए और एनएसजी की टीमें मौके से मिले सबूतों की जांच में जुटी हैं। अस्पताल में पीएम मोदी की यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...