back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुवाहाटी में कांग्रेस पर जमकर गरजे PM मोदी, कहा- कांग्रेस देश की रक्षा नहीं कर सकती, मोदी से बौखलाई हुई है

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम के गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल बयान ने में आगे है। कांग्रेस ने देश को हमेशा खतरे में रखा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम के गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ बयान देती है, लेकिन देशहित में बड़े और साहसी फैसले लेने की ताकत नहीं रखती। पीएम ने कहा कि आज भारत अपनी सीमाओं को मजबूत कर रहा है और दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब दे रहा है।

पुलवामा हमले की बरसी पर आतंकवाद पर सख्त संदेश

प्रधानमंत्री ने Pulwama attack की बरसी का जिक्र करते हुए कहा कि उस हमले के बाद भारत ने आतंकियों को सख्त सजा दी, जिसे पूरी दुनिया ने देखा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आज भी भारत की कार्रवाई से कांप रहे हैं। पीएम ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस में देशहित में इतने बड़े फैसले लेने की हिम्मत थी।

असम में विकास की नई उड़ान

PM मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान असम को पहले की तुलना में पांच गुना ज्यादा फंड मिला है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने असम के विकास के लिए 5.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले असम को “पाई-पाई के लिए तरसाया जाता था। लेकिन अब हाईवे, टनल, ब्रिज और कनेक्टिविटी पर तेजी से काम हो रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि वे वायुसेना के विमान से मोरान के हाईवे पर उतरे, जो असम और नॉर्थ-ईस्ट के लिए ऐतिहासिक पल है। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट को अष्टलक्ष्मी बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र भारत की प्रगति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि असम में भाजपा सरकार बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर बूथ पर एक-एक वोट सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की ताकत में विश्वास करती है और देश में बदलाव लाने की असली शक्ति जमीनी कार्यकर्ताओं के पास है।

कांग्रेस पर गंभीर आरोप

PM मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में सेना के लिए हथियारों की खरीद में घोटाले होते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को खतरे में रखा और असम के साथ भेदभाव किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “जो मां भारती का अपमान करे, वह देश की रक्षा नहीं कर सकता। गुवाहाटी की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने विकास, सुरक्षा और संगठन की ताकत पर जोर दिया। उन्होंने असम के लोगों को विकास पर गर्व करने की अपील की और कांग्रेस पर देश की सुरक्षा और विकास को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵