back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांसदों के लिए बने हाई-टेक फ्लैट्स का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बोले –कुछ लोग इसमें भी बिहार चुनाव देखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बने 184 आधुनिक और सुविधाओं से लैस फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर PM मोदी ने परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बने 184 आधुनिक और सुविधाओं से लैस फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया और निर्माण कार्य में जुड़े श्रमिकों से भी बातचीत की। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि “कुछ लोग इसमें भी कोसी में बिहार चुनाव देखेंगे।

क्यों बने ये नए फ्लैट्स?

सांसदों के लिए लंबे समय से आवास की कमी थी। सीमित जमीन के कारण ऊंची इमारतों का निर्माण किया गया, ताकि जगह का बेहतर इस्तेमाल हो। रखरखाव का खर्च भी कम रखने पर ध्यान दिया गया। हर फ्लैट करीब 5,000 वर्ग फुट में बना हुआ है जिसमें रहने के साथ कार्यालय और स्टाफ के लिए अलग जगह है। परिसर में कम्युनिटी सेंटर, कर्मचारियों के आवास और मीटिंग स्पेस की सुविधा है और सभी इमारतें भूकंपरोधी और दिव्यांग-हितैषी हैं।

पर्यावरण के अनुकूल निर्माण

ग्रीन टेक्नोलॉजी और ऊर्जा बचाने वाले डिज़ाइन का इस्तेमाल किया गया है। मोनोलिथिक कंक्रीट और एल्युमिनियम शटरिंग से बिल्डिंग मजबूत और समय पर तैयार हुई। जीआरआईएचए 3-स्टार रेटिंग और नेशनल बिल्डिंग कोड 2016 के नियमों का पालन किया गया है। अपशिष्ट प्रबंधन और नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर दिया गया है।

सांसदों की जरूरतों के मुताबिक हुआ निर्माण

एक ही परिसर में रहना, काम करना और मीटिंग करने की सुविधा भी होगी। सभी फ्लैट्स में आवासीय और आधिकारिक कामकाज के लिए पर्याप्त जगह दी गई है। भूमि उपयोग को बेहतर बनाने और खर्च घटाने का लक्ष्य है। तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और सदन के नेताओं के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सांसद SIR विवाद को लेकर संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहा है। इंडिया ब्लॉक के नेताओं के भी चुनाव आयुक्तों से मिलकर औपचारिक रूप से अपनी आपत्तियाँ दर्ज कराई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...