back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

समानुभूति हम भारतीयों की पहचान है: पोलैंड में भारतीयों को संबोधित करते हुए बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

यूक्रेन संकट के समय पोलैंड सरकार की ओर से की गई मदद और वीजा रिस्ट्रिक्शन हटाने को लेकर प्रधानमंत्री ने धन्यवाद दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों पोलैंड में हैं। इसके बाद वो यूक्रेन भी जाएंगे। पोलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि समानुभूति हम भारतीयों की पहचान है। जब भी किसी देश में संकट आता है तो भारत सबसे पहले मदद के लिए सामने आता है।

भारत शांति का समर्थक रहा है

उन्होंने यूक्रेन की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत परिवर्तनशील क्षेत्र में हमेशा से शांति का समर्थक रहा है। यह युद्ध का समय नहीं है और किसी भी विवाद को कूटनीति और बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है।

जनता से बात करते हुए मोदी ने कहा कि बहुत समय से भारत की नीति थी दूसरे देशों से दूरी बनाकर रखना, हालांकि अब भारत की नीति है सभी देशों के साथ रहे। इसी बीच लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।

भारत हमेशा सबकी मदद के लिए तैयार रहा

मोदी ने कहा कि हम सबकी मदद के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के समय में हमने अन्य देशों की मदद की। हम बुद्ध की नीति पर विश्वास करते हैं इसलिए हम शांति में विश्वास रखते है लड़ाई में नहीं। यह साफ है कि यह समय युद्ध का नहीं है। हमें चुनौतियों का समना एक साथ मिलकर करना होगा। 

भारत कूटनीति और बातचीत करने में विश्वास रखता है। मोदी यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज सबके साथ जुड़ना चाहता है। भारत सबके विकास की बात करता है। भारत आज सबके साथ है और सबके हित के बारे में सोचता है।

पोलैंड की सरकार और लोगों का जताया आभार

प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में युद्ध के समय भारतीय छात्रों की मदद करने के लिए भारतीय समुदाय को धन्यवाद दिया। उन्होंने पोलैंड सरकार को भा वीजा रिस्ट्रिक्शन हटाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि “आप सबने उनकी बहुत मदद की। आपने अपने घर के दरवाजे उनके लिए खोले, जो बच्चे यूक्रेन से वापस आए हैं वो आज भी पोलैंड सरकार का आभार जताते हैं। उन सबकी तरफ से प्रधानमंत्री ने पोलैंड को धन्यवाद दिया और कहा कि मैं आपको सलाम करता हूं।”

यह लोकतंत्र की जीत है लोगों को उस पर विश्वास है: मोदी

भारत में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों को लेकर मोदी ने कहा कि भारतीय लोगों को लोकतंत्र पर विश्वास है और लोगों ने वही विश्वास दिखाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि 640 मिलियन लोगों ने इस बार भारत में अपना वोट दिया।

Raftaar News | WhatsApp Channel

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...