back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में PM मोदी, सऊदी दौरा बीच में छोड़ा, दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ली आपात बैठक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सऊदी अरब की अपनी आधिकारिक यात्रा को बीच में ही छोड़कर भारत लौटने का फैसला लिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सऊदी अरब की अपनी आधिकारिक यात्रा को बीच में ही छोड़कर भारत लौटने का फैसला लिया और दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव के साथ आपात बैठक की।

पीएम मोदी का कड़ा संदेश – आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा


पीएम मोदी ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और साफ कहा कि इस जघन्य कृत्य के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा, “इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प और भी मजबूत होगा।

सभी एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश, घायलों को तत्काल सहायता के आदेश


पीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आतंकवाद के खिलाफ सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने घायलों को तुरंत हर संभव चिकित्सा सहायता देने का आदेश भी दिया।

गृह मंत्री शाह से बात, कश्मीर दौरे के लिए कहा


प्रधानमंत्री मोदी ने हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें जम्मू-कश्मीर की स्थिति का जायज़ा लेने और सभी ज़रूरी कदम उठाने को कहा। गृह मंत्री अब श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं।

सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर लौटे पीएम मोदी


यह आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में हुआ। आतंकियों ने एक वाहन को निशाना बनाया जिसमें पर्यटक सवार थे। इस हमले को हाल के वर्षों में आम नागरिकों पर हुआ सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। मृतकों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब में एक उच्च स्तरीय बैठक और आधिकारिक रात्रिभोज में शामिल होने वाले थे, लेकिन उन्होंने देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा बीच में छोड़ दी और सीधे भारत लौट आए।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...