नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । 25 दिसंबर यानी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 100वां जन्म दिवस है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने अटल जी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने अपने वरिष्ठ नेता की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी के साथ के संबंधों को याद किया है। उनके नेतृत्व की सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों और उनकी उपलब्धियों पर बात की है।
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा-“पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा।”प्रधानमंत्री ने नमो ऐप पर वाजपेयी की 100वीं जयंती पर लिखा एक आलेख भी साझा किया।
उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने संविधान के सिद्धांतों और उनके मूल्यों के संरक्षण के साथ जिस प्रकार देश को एक नई दिशा और गति दी, उसका प्रभाव हमेशा ‘अटल’ रहेगा। उन्होंने कहा, “यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे उनका व्यक्तित्व और प्रेम भरपूर मिला।”
1998 के जिस दौर में उन्होंने पीएम पद की कमान मिली, उस समय पूरा देश राजनीतिक इच्छा शक्ति से उभरा नहीं था। उनके 9 वर्ष के दौर में देश में चार बार आज चुनाव हुए थे। लोगों को शक था कि ये मौजूदा भारत सरकार भी उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएंगी। इस स्थिति में एक सामान्य परिवार से आने वाले अटल जी ने, देश को स्थिरता और सुशासन का कुशल नेतृत्व दिया था। भारत को विकास की गारंटी दी।
आईटी, जनसंचार के क्षेत्र में भारत को सवारा
अटल बिहारी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए विकास कार्य पर बात की, और कहा, कि वो ऐसे नेता थे, जिनका प्रभाव भी आज तक अटल है। वो भविष्य के भारत के परिकल्पना पुरुष थे। उनकी सरकार ने देश को आईटी, जनसंचार और दूरसंचार की दुनिया में तेजी से आगे उठाया है। उनके शासन काल में ही, एनडीए ने टेक्नॉलजी को हर घर और लोगों पक पहुंचाने का काम शुरु किया था। भारत के दूर-दराज के इलाकों को बड़े शहरों से जोड़ने में सफल रहे।
लोकल कनेक्टिविटी को बढ़ाया
पीएम मोदी ने बताया कि वाजपेयी की सरकार में शुरू हुई स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने भारत के शहर और महानगरों को एक साथ जोड़ने वाला कार्य आज भी लोगों की जुबां पर है। लोकल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिले इसलिए उनकी सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजना लॉन्च की। उनके शासन काल में दिल्ली मेट्रो शुरू हुई, जिसका विस्तार आज हमारी सरकार एक वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के रूप में कर रही है। ऐसे कई अनेंक प्रयासों से उन्होंने ना सिर्फ आर्थिक प्रगति को नई दिशा दी, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों को एक दूसरे से जोड़कर भारत की एकता को भी सशक्त किया।





