back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिसार में कांग्रेस पर जमकर गरजे PM, बोले- ‘मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया, कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को हरियाणा के हिसार से अयोध्या के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इसी मौके पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को हरियाणा के हिसार से अयोध्या के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इसी मौके पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी। इस अवसर को खास बनाते हुए PM मोदी ने कहा, “अब श्रीकृष्ण की धरती हरियाणा, प्रभु राम की नगरी अयोध्या से सीधे जुड़ गई है।”

‘हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा’

पीएम मोदी ने कहा कि उनका सपना है कि देश का आम नागरिक, चाहे वो कितनी भी सादगी से क्यों न जीता हो, वह भी हवाई यात्रा कर सके। उन्होंने कहा, “मेरा वादा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा, और आज ये सपना साकार हो रहा है।”

‘भाजपा ने हरियाणा में विकास की मजबूत नींव रखी’

पीएम मोदी ने कहा कि हिसार से उनकी कई यादें जुड़ी हैं और जब उन्हें हरियाणा का प्रभार दिया गया था, तब उन्होंने यहीं से पार्टी के लिए काम शुरू किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हरियाणा और देश दोनों को तेज़ी से विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी सरकार हर फैसले और नीति में बाबा साहेब के विचारों को ध्यान में रखती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जब बाबा साहेब जीवित थे, कांग्रेस ने उन्हें चुनाव हरवाया, अपमानित किया और उनकी यादों को मिटाने की कोशिश की।”

‘कांग्रेस संविधान की संरक्षक नही भक्षक बन गई’

पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब संविधान के संरक्षक थे, लेकिन कांग्रेस ने संविधान की भावना का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने SC, ST और OBC वर्ग को हमेशा दोयम दर्जे का नागरिक माना और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने कुछ कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए वक्फ कानून में बदलाव किए, जिससे संविधान की ऐसी-तैसी हो गई।” उन्होंने कांग्रेस से पूछा, “अगर आपको मुसलमानों की इतनी फिक्र है तो कभी किसी मुस्लिम को पार्टी का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया? पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने SC, ST और OBC के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दिया, जो कि बाबा साहेब अंबेडकर की सोच के खिलाफ है। उन्होंने इसे कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति बताया।

‘हरियाणा देश को गौरवान्वित करता रहेगा’

पीएम मोदी ने अंत में भरोसा जताया कि हरियाणा, चाहे खेल का क्षेत्र हो या कृषि, अपनी ताकत से देश को आगे बढ़ाने में योगदान देता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह राज्य विकसित भारत की दिशा में बड़ी भूमिका निभाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि अब हिसार से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...