back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी शकुंतला चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला चौधरी का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, शकुंतला चौधरी जी को गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के उनके आजीवन प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। सरानिया आश्रम में उनके नेक काम ने कई लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। उनके निधन से दुखी हूं। मेरे विचार उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति। गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी शकुंतला चौधरी असम के कामरूप जिले की रहने वाली थीं और अपनी सामाजिक सेवा, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए जानी जाती थीं। वह लोकप्रिय रूप से शकुंतला बाइदेव के नाम से जानी जाती थीं। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि अनुभवी गांधीवादी और पद्म श्री शकुंतला चौधरी के निधन पर गहरा दुख हुआ। उनका जीवन सरनिया आश्रम, गुवाहाटी में निस्वार्थ सेवा, सच्चाई, सादगी और अहिंसा के लिए समर्पित था, जहां महात्मा गांधी 1946 में ठहरे थे। उनकी सद्गति के लिए मेरी प्रार्थना, ओम शांति! उनका जन्म साल 1920 में हुआ था। वह मुख्य रूप से कस्तूरबा ट्रस्ट से जुड़ी थीं। उन्होंने पूर्वोत्तर में विशेष रूप से नगालैंड, मिजोरम और मेघालय में महात्मा गांधी के आदशरे को पहुंचाया और उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा कस्तूरबा आश्रम में बिताया है। शकुंतला चौधरी आचार्य विनोबा भावे के साथ भी निकटता से जुड़ी हुई थीं और उन्होंने भूदान आंदोलन के दौरान डेढ़ साल की लंबी पदयात्रा में भाग लिया था। महात्मा गांधी की पूर्वोत्तर यात्रा के दौरान वह एक दुभाषिया के रूप में काम करती थीं और गांधीजी को अपना संदेश असमिया में लोगों तक पहुंचाने में मदद करती थीं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

अलविदा MiG 21! 6 दशक के बाद एयर फोर्स से MiG 21 की हुुई विदाई, सेवामुक्त विमान का कहां होता है इस्‍तेमाल?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को मिग-21 लड़ाकू विमानों को आधिकारिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया, जिससे छह दशक...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵