plants-planted-on-the-birthday-of-bjp-state-president-of-mp
plants-planted-on-the-birthday-of-bjp-state-president-of-mp

मप्र के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन पर रोपे गए पौधे

भोपाल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के स्मार्ट सिटी उद्यान में सप्तपर्णी और गूलर का पौधा रोपा। साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों ने भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन पर पौधे रोपे गए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने दीपावली और उनके जन्मतिथि के अवसर पर पार्टी कार्यकतार्ओं, शुभचिंतकों से प्रचार से दूर रहने और होडिर्ंग व बैनर न लगाने की अपील की थी। साथ ही आग्रह किया था कि उनके प्रियजन जन्मदिन के मौके पर एक पौधा रोपें। उसी के तहत गुरुवार को दीपावली मे मौके पर भाजपा कार्यकतार्ओं ने पौधे रोपकर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने स्वयं अपने परिवार के साथ निवास पर बेलपत्र व शमी का पौधा लगाया। साथ ही सभी से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे का रोपण कर उसका संरक्षण करें। मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के साथ पौधा रोपा और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि आए, और माँ लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहे। उन्होने आगे कहा कि प्रगति और विकास के लम्बे सफर को प्रदेश जल्दी तय करें, जनता के कल्याण के कार्यों में हम सफल हों और सही अर्थों में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण हम कर पाएँ यही कामना है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाने में सक्षम है। हमें संपूर्ण समाज को साथ लेकर आगे बढ़ते जाना है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गोवर्धन पूजा के पीछे प्रकृति की पूजा का संदेश है, इसका उददेश्य पर्यावरण बचाना है। लक्ष्य यह है कि आने वाले समय के लिए धरती सुरक्षित रहे। इसलिए प्रकृति पूजा अर्थात पेड़ों की पूजा और उन्हें बचाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जी-20 देशों के सम्मेलन में भी सबसे बड़ी चिंता यही रही कि धरती को कैसे बचाएँ। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए संकल्प व्यक्त किया है। पर्यावरण को बचाने एवं धरती को सुरक्षित रखने में प्रधानमंत्री मोदी दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करता हूँ। --आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in