back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिचाई ने भारतीय नृत्य रूपों को दर्शाने वाले डूडल के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत रविवार को अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस बीच, अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्विटर पर कोलकाता में जन्मे कलाकार सयान मुखर्जी को एक सुंदर डूडल के लिए धन्यवाद दिया, जिसमें पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन के विविध रूपों का चित्रण किया गया है। पिचाई ने पोस्ट किया, 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, भारत। सभी को एक सुरक्षित और खुशहाल उत्सव की शुभकामनाएं साथ ही हमारे अतिथि कलाकार सयान मुखर्जी को इस साल के खूबसूरत डूडल के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। गूगल डूडल भरतनाट्यम की शास्त्रीय परंपरा को दशार्ता है, जो तमिलनाडु में 3,000 साल पहले से फैली सबसे पुरानी भारतीय नृत्य शैली का प्रतीक है। गूगल ने कहा कि दाईं ओर से तीसरे नंबर पर दिखाया गया छऊ नृत्य पूर्वी राज्य झारखंड, पुरुलिया चौ और सरायकेला चाऊ क्षेत्रों की शान है। मुखर्जी ने कहा कि जब उनसे डूडल पर काम करने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने भारत की समृद्ध विरासत, संस्कृति, परंपरा आदि के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, चूंकि भारत इतनी विविध आबादी वाला इतना विशाल देश है, इसलिए केवल एक चीज है जो हम सभी को एक साथ रखती है और वह है विविधता में हमारी एकता। मैंने इसे डूडल से पकड़ने की कोशिश की है। मुखर्जी ने कहा कि मैंने देश की विविधता दिखाने के लिए और मंच पर एक साथ आने के लिए विभिन्न भारतीय नृत्य रूपों का उपयोग किया है। यह एक दूसरे के बीच एकता को दिखाता है। यह भारत की एकता है जो हम सभी को एक साथ मजबूत रखती है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...