back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीडियाकर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नई दिल्ली, 21 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देने और उन्हें वैक्सीनेशन अभियान में प्राथमिकता देने की मांग की गई है। याचिका में कोरोना संक्रमण से मृत पत्रकारों के परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग की गई है। वकील विशाल तिवारी ने दायर याचिका में मांग की है कि 2020 और 2021 में मीडिया कवरेज के दौरान कोरोना संक्रमण से मृत पत्रकारों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 20 लाख रुपये दिए जाएं। याचिका में मांग की गई है कि पत्रकारों और उनके परिजनों को आगे सुरक्षा देने के लिए एक विशेष बीमा योजना शुरू की जाए। याचिकाकर्ता ने कहा है कि वो खुद एक पत्रकार के परिवार से ताल्लुक रखता है। इसलिए वह पत्रकारिता के पेशे की तकलीफों को समझता है। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्ट का कवर कर मीडिया न्यायिक प्रणाली में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मीडिया के जरिये ही आम लोग न्यायपालिका के लोकहित से जुड़े फैसलों को जान पाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के हित के विषय में फैसला लिया जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में लगाई याचिका, पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए उठाया कदम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...