back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

याचिका दायर कर दिल्ली में मुख्यमंत्री सहायता कोष से कोरोना पर खर्च का ब्यौरा मांगा

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अरविंद केजरीवाल सरकार से मुख्यमंत्री सहायता कोष के जरिए कोरोना राहत कार्य पर किए गए खर्च का ब्यौरा मांगा गया है। इस संबंध में वकील प्रत्युष प्रसन्ना और समित ठक्कर ने याचिका दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से कोरोना के मद में किए गए खर्च की जांच कोर्ट की निगरानी में हो। याचिका में कहा गया है कि कोरोना से लड़ने का दावा करने वाली दिल्ली सरकार के विज्ञापनों को तत्काल रोका जाए। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली के नागरिकों ने कोरोना से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग किया, ताकि स्वास्थ्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया जा सके। याचिका में कहा गया है कि इस धन का उपयोग ऑक्सीजन बेडों को बढ़ाने, पीपीई किट खरीदने, आईसीयू और वेंटिलेटर वाले बेड बढ़ाने पर करना था। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में ये हकीकत सामने आयी कि अस्पतालों में बेड नहीं हैं, टेस्टिंग किट नहीं है और पूरी दिल्ली ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री राहत कोष से कोरोना के मद में खर्च किए गए धन का ब्यौरा जानना जरुरी है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵