back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जन सरोकारों से जीरो कांग्रेस को जनता ने शून्य पर लाने की प्रतिज्ञा की – स्वतंत्रदेव

लखनऊ, 23 अक्टूबर(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पर निशाना साधा और कहा कि जन सरोकारों से शून्य कांग्रेस को जनता इस बार शून्य पर लाने की प्रतिज्ञा कर चुकी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को कांग्रेस की शुरू हुई प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसके कुकर्मों के चलते चार दशक पहले ही उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है। यही वजह है कि 2017 में समाजवादी पार्टी के साथ लड़ने के बाद भी जनता ने कांग्रेस को इकाई पर ला दिया था और जन सरोकारों से शून्य कांग्रेस को जनता इस बार शून्य पर लाने की प्रतिज्ञा कर चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता जानती है कि झूठ, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और परिवारवाद कांग्रेस के डीएनए का हिस्सा बन चुका है। गरीबी हटाने का वादा करने वाली कांग्रेस ने करीब पांच दशक तक राज किया लेकिन आवास, शौचालय, सड़क, रसोई गैस, बिजली कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे सकी। इस अवधि में भ्रष्टाचार और लूट के नए रिकॉर्ड जरूर कायम किये हैं। उन्होंने कहा कि इससे अधिक हास्यास्पद क्या हो सकता है कि जिस पार्टी के मुखिया कुर्सी मां-बेटा, बेटी के लिए आजीवन आरक्षित हो वह महिलाओं के लिए आरक्षण का झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। जिनके पिता ने प्रधानमंत्री रहते हुए तुष्टिकरण की राजनीति के चलते देश की करोड़ों मुस्लिम महिलाओं के हित में लिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट डाला, जिनकी पार्टी के शासित राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, उनके सुरक्षा व संरक्षा के वादों पर जनता कैसे विश्वास करेगी। आज संसद से लेकर विधानसभा तक सबसे अधिक महिला विधायक भाजपा की हैं। यूपी में पंचायत चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण है, लेकिन करीब 50 प्रतिशत महिलाएं पंचायत में चुनी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में बिजली बिल हाफ करने की प्रतिज्ञा करने वाली प्रियंका गांधी एक बार कांग्रेस शासित राज्यों में भी झांक लेतीं। उन्होने कहा गन्ना किसानों को 400 रुपये देने का वादा करने वाली प्रियंका वाड्रा को पंजाब के दाम भी बताने चाहिए। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵