back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीडीपी प्रमुख ने मीरवाइज और लोन को दी श्रद्धांजलि

श्रीनगर, 21 मई (आईएएनएस)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने दिवंगत मीरवाइज मौलवी फारूक और अब्दुल गनी लोन को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्हें राजनीतिक और सामाजिक न्याय के लिए राज्य के संघर्ष के मशाल बरदार के रूप में वर्णित किया। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक बयान में कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष में मीरवाइज और लोन की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, इन दोनों नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक समस्याओं को कम करने के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए महबूबा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल ने हमें हजारों घाव दिए हैं, जिन्हें ठीक होने में सालों लगेंगे। उन्होंने कहा, इन नेताओं को सबसे अच्छी श्रद्धांजलि कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान होगा। अगर जीवित होते, तो वे दोनों जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक और सामाजिक उत्थान में अहम योगदान देते। –आईएएनएस पीके/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...