back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंगदान आन्दोलन के अगुआ ब्रज राय के शव का किया गया पैथोलोजिकल पोस्टमार्टम

गंगा कोलकाता, 14 मई (हि. स.)। वामपंथी प्रकाशन गणदर्पण समूह के प्रमुख एवं बंगाल में अंगदान आन्दोलन के अगुआ कहे जाने वाले ब्रज राय के शव का पैथोलाजिकल (रोग निर्णायक) पोस्टमार्टम किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पहले कोरोना मृतक के शव का पैथोलोजिकल अंत्यपरीक्षण नहीं हुआ है। मृत्यु के समय उनकी उम्र 84 साल थी। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम को उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। बताया जा रहा है कि वे उम्रजनित रोगों से ग्रस्त होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। वहां उनका कोरोना परीक्षण किया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को उनका निधन हुआ और शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। वे गणदर्पण नामक समूह के प्रमुख ब्रज राय को बंगाल में अंगदान आन्दोलन का पुरोधा माना जाता है । गणदर्पण समूह के सचिव श्यामल मुखर्जी ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि चिकित्सा विज्ञान में यह पैथोलाजिकल पोस्टमार्टम विरल उदाहरण है। ब्रज राय ने मृत्यु से पहले ही अपने शव के पैथोलोजिकल पोस्टमार्टम का पूरा इंतजाम कर लिया गया था। गुरुवार को उनके निधन के बाद शव को सरकारी सहायता से आर जी कर अस्पताल में भेज दिया गया और वहां पर यह विरल पोस्टमार्टम किया गया। इधर माकपा के प्रदेश महासचिव सूर्यकांत मिश्रा ने ट्वीट किया "मरने के बाद देहदान, नेत्र दान, एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले हमारे पुरोधा एवं गणदर्पण पत्रिका के प्राणपुरुष को मेरी श्रद्धांजलि। उनके परिवार एवं चहेतों को मेरी संवेदनाएं।"हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

कांग्रेस विधायक के बॉडीगार्ड पर गोली चलाने का आरोप, बेल्लारी झड़प में हुई थी कार्यकर्ता की मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक के बेल्लारी में कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच गुरुवार देर रात हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵