-बादलों के कारण गुवाहाटी में नहीं दिखा ग्रहण गुवाहाटी, 26 मई (हि.स.)। बुद्ध पूर्णिमा के दिन दुनिया के कई हिस्सों में चंद्रग्रहण देखा गया है। यह चंद्रग्रहण वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण है। भारत में आंशिक तौर पर चंद्रग्रहण देखा जा सका। वहीं पूर्वोत्तर राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत कम समय के लिए देखा गया। बंगाल, उड़ीसा सहित देशों के कुछ हिस्से में बहुत कम समय के लिए आंशिक चंद्रग्रहण देखा गया। इस संदर्भ में गुवाहाटी तारामंडल के क्यूरेटर बीसी बोरा ने कहा कि बहुत कम समय के लिए गुवाहाटी से चंद्रग्रहण देखा गया। शाम 6.09 से शुरू होकर 6.30 में समाप्त हो गया। करीब 14 मिनट के लिए यह आंशिक चंद्रग्रहण गुवाहाटी में दिखाई दे सकता था लेकिन बरसात व बादलों के कारण गुवाहाटी से चंद्रग्रहण नहीं दिखाई दिया। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में जैसे अगरतला, आइजोल, चेरापूंजी, गुवाहाटी, इंफाल, इटानगर, पासीघाट, सिलचर, कोहिमा, लमडिंग, उत्तर लखीमपुर, शिलांग, शिवसागर से आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई दिया है। बहुत कम समय के लिए जैसे एक, दो मिनट के लिए कई जगह पर दिखाई दिया। लेकिन बादलों के कारण चंद्र ग्रहण को प्रत्यक्ष करना संभव नहीं हो पाया। ऐसे तो यह खगोलीय घटना है। लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा की वजह से धार्मिक तौर पर इसका काफी महत्व है। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/ अरविंद





