back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के इन जिलों में ग्रामीणों में फैली दहशत, रात के अंधेरे में उड़ते दिखे ड्रोन, पुलिस ने कही ये बात

उत्तर प्रदेश के हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा व अन्य आसपास के जिलों के लोगों ने हैरान करने वाला दावा किया है जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि, उन्हें रात के अंधेरे में आसमान में कई ड्रोन उड़ते दिखाई दिए है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश राज्य के हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा व आसपास के जिलों में लोगों ने किया हैंरान करनेवाला दावा, जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि, उन्हें रात के अंधेरे में पिछले दो-तीन से लगातार आसमान में कई ड्रोन उड़ते दिखाई दे रहे है। जिसके संदर्भ में पुलिस से शिकायत की गई है। जहां इसपर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

यूट्यूबरों के द्वारा इन ड्रोन को उड़ाया जा रहा है?

हापुड़ के एएसपी विनीत भटनागर का कहना है कि, हो सकता है कि यूट्यूबरों के द्वारा इन ड्रोन को उड़ाया जा रहा हो। हालांकि उन्होंने किसी खतरे वाली साजिश से इनकार नहीं किया बल्कि, इसके लिए विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है। 

कई जिलों से कई ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दे रहे 

आपको बता दें कि, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर सहित अमरोहा, मुरादाबाद, बागपत के अन्य कई जिलों से वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें रात के अंधेरे में आसमान में कई ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन ड्रोन को देखकर लोग दहशत में आ गए है। वे आशंका जता रहे हैं कि हर दिन शाम ढलते ही आसमान में रात के अंधेरे में ड्रोन उड़ते हुए दिख रहे उड़ने वाले ड्रोनों की संख्या भी सामान्य नहीं है, बल्कि दो-तीन से ज्यादा ही ड्रोन उड़ रहे है।

हापुड़ पुलिस ने कही ये बात 

इस संबंध में हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कहना है कि, हाइवे और कांवड़ियों के शॉट्स को कैप्चर करने के लिए हो सकता है कि इन ड्रोनों को यूट्यूबरों के माध्यम से उड़ाया जा रहा हो। क्योंकि, हापुड़ जिले में ही नहीं, बल्कि अमरोहा, मुरादाबाद, बागपत व अन्य जिलों से भी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल, जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

मुरादाबाद में भी देखे गए कई ड्रोन 

मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आसमान में उड़ते रहस्यमयी ड्रोन ने लोगों की नींद उड़ा रखी है, जहां गांववाले इन दिनों रातभर जागकर पहरा दे रहे है। लोगों ने आशंका जताई कि पहले ड्रोन से इलाके की रेकी की जाती है फिर वारदातों को अंजाम दिया जाता है। ऐसा कुछ घटनाओं को लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। ड्रोन और चोरी की आशंकाओं की खबर जब पुलिस तक पहुंची तो वह भी सक्रिय हो गई। एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में पिछले कई दिनों से रात के समय आसमान में एक उड़ती हुई वस्तु देखी जा रही है, जो संभवतः ड्रोन ही है। पहले यह एक गांव के ऊपर नजर आया, फिर वह दूसरे इलाके की ओर चला गया । जो समय-समय पर संदिग्ध क्षेत्रों में पहुंच रही है और निगरानी कर रही है। इसके लिए एसपी सिटी रणविजय का कहना है कि, हमने ग्रामीणों से बातचीत की शुरू में वे डरे हुए थे लेकिन अब माहौल शांत है और लोग थोड़ा आश्वस्त हुए हैं। हमने जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। 

रात के समय आसमान में उड़ते ड्रोन की टिमटिमाती लाइटें 

ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय आसमान में उड़ते ड्रोन की टिमटिमाती लाइटें साफ नजर आती है इसी को लेकर गांवों में दहशत का माहौल जिससे लोग हथियार लेकर गश्त कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर इन उड़ती वस्तुओं को देखा इसकी जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है। मुरादाबाद पुलिस की ओर से ड्रोन के स्रोत का अब तक पता नहीं चल सका लेकिन जांच तेज कर दी गई है, टीम लगातार क्षेत्र में अलर्ट पर है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...