back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू की

इस्लामाबाद, 14 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पहले ओमिक्रॉन मामले की पुष्टि के बाद अधिकारियों ने मध्य पूर्व से देश में प्रवेश करने वाले यात्रियों की कोविड-19 स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद, लाहौर और कराची हवाईअड्डों पर यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू किया गया है। अधिकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के आलोक में नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) और रोग नियंत्रण केंद्र, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) के निर्देशों को लागू कर रहे हैं। इससे पहले देश के तीनों अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर आपात जांच की व्यवस्था पूरी की गई थी। सीएए के एक प्रवक्ता ने कहा कि रोग नियंत्रण केंद्र के अगले आदेश तक हवाई अड्डों पर रैपिड एंटीजन परीक्षण जारी रहेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि अधिकारियों ने इस बार कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन उन्होंने लोगों से एहतियाती उपाय अपनाने और खुद को कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाने का आग्रह किया है। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...