कुपवाड़ा में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, महिला घायल
कुपवाड़ा में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, महिला घायल

कुपवाड़ा में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, महिला घायल

कुपवाड़ा, 23 जुलाई (हि.स.)। पाक सेना ने कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में बुधवार की देर रात संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। गोलीबारी में स्थानीय एक महिला घायल हो गई है, वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार देर रात कुपवाड़ा जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे तंगधार सेक्टर में गोलीबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले भी दागे। इस गोलाबारी में स्थानीय एक महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया है। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवानों ने भी मुंहमोड़ जवाब दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in