back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाक सांसद ने की हिदुओं को अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि गैर-मुस्लिम कहलवाने की मांग

इस्लामाबाद, 28 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी की नेशनल असेंबली यानि कि संसद के एक सदस्य ने एक विधेयक प्रस्तुत कर सदन में यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि देश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को गैर-मुस्लिमों के रूप में संदर्भित किया जाए। विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की ओर से कीसो मल कील दास ने नेशनल असेंबली सचिवालय को नेशनल असेंबली में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों, 2007 के नियम 118 के तहत एक निजी सदस्य बिल पेश करने के लिए एक नोटिस भी जारी किया। उन्होंने तर्क दिया कि संविधान पाकिस्तानी गैर-मुसलमानों को अल्पसंख्यकों के रूप में संदर्भित करके उनके साथ भेदभाव करता है। उन्होंने कहा, गलत ढंग से संदर्भित किया जाना एक दूसरे दर्जे के नागरिक होने का आभास दिलाता है। कील दास ने प्रस्तावित विधेयक में सुझाव दिया है कि अधिनियम को संविधान संशोधन अधिनियम, 2021 कहा जाएगा और उन्होंने इसे अपनाने और तुरंत लागू किए जाने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने तर्क देते हुए आगे कहा, बड़ी संख्या में रह रही आबादी को अल्पसंख्यक घोषित करके उनके साथ भेदभाव करना, यह 1973 में गठित संविधान की भावना के खिलाफ है क्योंकि देश की समृद्धि, विकास और उज्जवल भविष्य के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में उस आबादी का योगदान उल्लेखनीय हैं। सरकार ने फिलहाल इस प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं जताई है और मामला संबंधित स्थायी समिति को भेज दिया गया है। आने वाले सत्र में बिल को निचले सदन में पेश किए जाने की भी उम्मीद है। बता दें कि देश में गैर-मुस्लिम पाकिस्तानी या अल्पसंख्यक बड़ी संख्या में हैं। छठी जनसंख्या और आवास जनगणना के अनुसार, देश में अल्पसंख्यकों की आबादी लगभग 3.53 प्रतिशत है, जबकि मुसलमानों की संख्या 96.47 प्रतिशत है। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

5 की जगह 4?’ रिक्शावाले वाले बयान पर बवाल, हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ‘मियां’ वाली टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने गुरुवार (29 जनवरी...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵