back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विनेश को लेकर राज्य सभा में विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा अध्यक्ष धनखड़ ने बुलाई फ्लोर लीडर्स की बैठक

हमारा कर्तव्य है कि हम सख्त फैसले लें , इस तरह का तमाशा सहन नहीं किया जाएगा : धनखड़

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई। उन्होंने ऐसा कदम इसलिए उठाया क्योंकि विपक्ष विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक्स में डिस्क्वालिफाई होने के मुद्दे को लेकर हंगामा कर रहे थे।

संसद में तमाशा सहन नहीं किया जाएगा: धनखड़

उन्होंने कहा कि संसद में इस तरह का तमाशा सहन नहीं किया जाएगा। यह हमारा कर्तव्य है कि हम सख्त फैसले लें। इससे पहले धनखड़ ने कहा कि उन्हें वो समर्थन नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अब मेरा पास एक ही विकल्प है। जिस तरह का व्यवहार मेरे साथ किया जा रहा है, उससे मैं कुछ समय तक आपक बीच बैठने में खुद को सक्षम नहीं जान पा रहा हूं। यह कहकर वो सदन के बाहर चले गए।

विनेश फिर से उठेंगी और लड़ेंगी: कांग्रेस सांसद सुरजेवाला

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि विनेश फोगाट को लेकर पूरे देश को उम्मीद है कि वो फिर से उठेंगी और लड़ेंगी। पर क्यों सरकार इस पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से आग्रह किया है कि वो इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन से बात करें। सुरजेवाला ने कहा कि यह मेडल पूरे देश का है और बीजेपी को यह बात समझनी होगी।

उल्लेखनीय है कि विनेश ने गुरुवार सुबह ही सन्यास लेनी की घोषणा की है। उन्होंने बुधवार को महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है।

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक्स में डिस्क्वालिफिकेशन को लेकर CAS में अपील की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें या तो गोल्ड मेडल के लिए खेलने का मौका दिया जाए या फिर जॉइंट सिल्वर मेडल दिया जाए। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि CAS अपना फैसला गुरुवार को ही सुना देगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

“धनखड़ को विदाई देने का मौका नहीं मिला” मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में पूर्व सभापति का जिक्र कर सरकार को घेरा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ का जिक्र किया। राज्यसभा...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...