back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड में कोरोना के मरीज हुए कम, सिर्फ 291 नए केस

रांची, 12 जून (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आने लगी है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 584मरीज स्वस्थ हुए है। इस दौरान शनिवार सुबह तक सिर्फ 291नए मरीज मिले हैं।,जबकि राज्य में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। मृतक बोकारो का रहने वाला था। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 18,बोकारो से दस,देवघर से नौ ,धनबाद से 21, दुमका से दो,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 87 और गढ़वा से चार नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गिरिडीह से आठ, गोड्डा से चार, गुमला से 19,हजारीबाग से 23,जामताड़ा से छह और खूंटी से एक मरीज की पहचान हुई है। राज्य के अन्य जिलों में से कोडरमा से तीन, लातेहार से 12, लोहरदगा से तीन , पलामू से 11 और रामगढ़ से सात नए मरीज मिले हैं, जबकि पाकुड़ से दो , रामगढ़ से 17,साहेबगंज से पांच,सरायकेला से 11, सिमडेगा से 17और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 10मरीजों के मिलने की खबर है। इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीज अब 3 लाख, 43 हजार, 065 हैं। इनमें 4220 सक्रिय केस हैं, जबकि 3 लाख,33 हजार763 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 5 हजार, 082 मरीजों की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.28प्रतिशत है। प्रदेश की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 नए केस मिले है। संतोष की बात है कि जिले में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार, 278 है। 59 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84 हजार, 927 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 82 हजार, 065 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵