back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑनलाइन ठगी से करोड़ों का नुकसान! पटियाला में पूर्व IPS अधिकारी ने सीने में गोली मारकर की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब के पटियाला से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पूर्व IPS अधिकारी और रिटायर्ड IG अमर सिंह चहल ने सोमवार को आत्महत्या का प्रयास किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब के पटियाला से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पूर्व IPS अधिकारी और रिटायर्ड IG अमर सिंह चहल ने सोमवार 22 दिसंबर को आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने अपने घर में खुद को सीने में गोली मार ली, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इस नोट में अमर सिंह चहल ने ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र किया है। नोट के मुताबिक, वह एक बड़े वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए थे, जिससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा। जानकारी के अनुसार, अमर सिंह चहल ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को एक 12 पेज की आखिरी अपील भी लिखी थी। इसमें उन्होंने दावा किया है कि ऑनलाइन ठगों ने उनके साथ करीब 8 करोड़ रुपये की ठगी की, जिससे वह मानसिक तनाव में थे।

पुलिस फायरिंग केस में भी रह चुके हैं आरोपी

अमर सिंह चहल का नाम 2015 के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा और बेहबल कलां गोलीकांड से भी जुड़ा है। यह घटना गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सिख श्रद्धालुओं पर हुई पुलिस फायरिंग से संबंधित थी। इस मामले में वह आरोपियों में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, एडीजीपी एल.के. यादव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने 24 फरवरी 2023 को फरीदकोट कोर्ट में अमर सिंह चहल समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। पटियाला के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस वरुण शर्मा ने बताया हमें गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अमर सिंह चहल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल से एक नोट मिला है, जिसमें वित्तीय धोखाधड़ी का जिक्र है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के प्रयास के पीछे की सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है। ऑनलाइन ठगी, मानसिक तनाव और पुराने मामलों के बीच किसी संबंध की भी पड़ताल की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...