Nasir-Junaid Murder Case में 3 आरोपियो में से एक ने की आत्महत्या, आखिरी वीडियो में बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप

नासिर-जुनैद हत्याकांड के एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली है, मृतक की पहचान लोकेश सिंगला के रूप में हुई है।

0
2
Nasir-Junaid Murder Case
Nasir-Junaid Murder Case

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के बहुचर्चित नासिर-जुनैद हत्याकांड के एक आरोपी गौरक्षक लोकेश सिंगला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर बजरंग दल के सदस्यों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। जाने आखिरी वीडियो में क्या कहा? 

नासिर-जुनैद हत्याकांड के एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली जो स्वयं को गौरक्षक बताता था। उसने फरीदाबाद के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है। ये घटना दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर हुई जहां आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने बजरंग दल के सदस्यों पर आरोप लगाए और यह वीडियो अपनी पत्नी को भेजा। पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

लोकेश सिंगला ने आखिरी वीडियो में क्या कहा?

आत्महत्या से पहले भेजे वीडियो में सिंगला ने कहा, उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं जिसमें उसे झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही थी। वीडियो में बताया, तीन लोग मुझे धमका रहे हैं उन्होंने मेरे पीछे गुंडे भेजे और कहा कि मुझे झूठे केस में फंसाया जाएगा। वो ये लोग है- हथीन से बजरंग दल के प्रदेश संयोजक भारत भूषण, हरकेश यादव और अनिल कौशिक जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया इसके बाद एक नई बहस को जन्म दे दिया है। 

लोकेश सिंगला की पत्नी ने कराई शिकायत दर्ज

लोकेश सिंगला की पत्नी दमयंती ने फरीदाबाद जीआरपी राजकीय रेलवे पुलिस में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने कहा कि, तीनों लोग लंबे समय से उनके पति को प्रताड़ित कर रहे थे। दमयंती ने यह भी बताया कि, तीनों लोग लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये लोग उनके पति का पीछा करते थे, उन पर नज़र रखते थे और घर पर आकर भी धमकी देते थे। जिससे लोकेश सिंगला अंदर से टूट गए थे। उनके पति नूंह जिले के बिछोर गांव में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गौरतलब है कि, साल 2023 में 16 फरवरी को राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर एक जली हुई कार में नासिर और जुनैद नामक दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए थे। इस दर्दनाक घटना के बाद, 16 फरवरी को जुनैद और नासिर के परिजनों ने भरतपुर के गोपालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में पांच लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए जिनमें कथित गोरक्षक मोनू मानेसर का नाम भी शामिल था। उस समय राजस्थान की गहलोत सरकार ने हरियाणा की खट्टर सरकार पर इस मामले में मोनू मानेसर की गिरफ्तारी में सहयोग न करने का आरोप लगाया था। इन्हें कुछ गोरक्षकों ने गाय की तस्करी के आरोप में अगवा कर जलाकर मार डाला था। इस कुकृत्य हत्याकांड में लोकेश लोकेश सिंगला का नाम भी आरोपी के रूप में सामने आया था। इस दर्दनाक घटना के बादउसकी आत्महत्या और वीडियो में लगाए गए आरोपों ने अब इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here