नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को स्टार्टअप महाकुंभ में बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा था कि चीन और अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में कितने आगे निकल गए हैं लेकिन भारतीय स्टार्टअप सिर्फ दुकानदारी ही कर रहे हैं। युवा केवल डिलीवरी बॉय और डिलीवरी गर्ल बनकर ही खुश हैं। उनके इस बयान पर काफी आलोचना भी हुई थी। हालांकि पीयूष गोयल अब ऐसा लगता है की डैमेज कंट्रोल करने में जुट गए हैं।
स्टार्टअप के लिए हेल्पलाइन टैक्स का किया ऐलान
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय स्टार्टअप्स के लिए एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के दौरान किसी भी एंटरप्रेन्योर को समस्या आती है तो वह हेल्पलाइन डेक्स का उपयोग करके अपनी समस्या या सुझाव सरकार के सामने रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्टार्टअप्स को पता चले कि कोई भ्रष्टाचार में लिप्त है या कोई रिश्वत मांग रहा है, तो वे सीधे इस हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं।
पीयूष गोयल के किस बयान पर हुआ था विवाद
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित स्टार्टअप महाकुंभ में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि अब उसपर जमकर बवाल हो रहा है। पीयूष गोयल ने कहा कि एक ओर तो चीन AI पर तेजी से काम कर रहा है। इलैक्ट्रिक वीकल्स पर भी तेजी से काम कर रहा है। लेकिन हमारे यहां सिर्फ लोग डिलीवरी बॉय और गर्ल बनकर ही खुश हैं। हम सिर्फ डिलीवरी ऐप्स ही बना रहे हैं। उनके इस बयान के बाद जेप्टो के सीईओ ने अपना विरोध जताया था। अशनीर ग्रोवर ने भी पीयूष गोयल के इस बयान का खंडन किया था।





